फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Improvement in the condition of the girl found drifting

Kannauj News: बहती मिली बालिका की हालत में सुधार

Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Improvement in the condition of the girl found drifting
गुरसहायगंज। गंगा में बेहोशी की हालत में बहती मिली बालिका की हालत में सुधार हो रहा है। बालिका का तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चर्चा है कि बालिका को जान से मारने के इरादे से गंगा नदी में फेंका गया था। क्या वजह है कि मां-मौसा और मौसी फरार है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गुरगुचपुर गांव स्थित घर में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चियासर घाट पर शनिवार को एक आठ वर्षीय बालिका गंगा नदी में बहती मिली थी। लोगों ने पानी में कूदकर उसको बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई। बालिका ने अपना नाम गुलनाज बताया था। उसने बताया था कि वह गुरगुचपुर गांव निवासी मौसा आरिफ के यहां अपनी मां के साथ आई हुई थी। रात में मौसा ने मारपीट के बाद उसे जान से मारने के इरादे से गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत में काफी सुधार है। घटना को अंजाम देने के बाद मौसा आरिफ, मां गुलफशां व उसकी मौसी गायब है। गांव में उसके घर में ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गुलफशां के दो बच्चे असीम(6) व कहकशां (3) भी लापता है। आखिर तीनों क्यों गायब हो गए पुलिस इस सवाल को सुलझाने में जुटी है। तीनों के एक साथ गायब होने पर अलग-अलग चर्चाएं है। नौरंगपुर चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी ने बताया कि बालिका की हालत ठीक ना होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी तबीयत में काफी सुधार हो रहा है। बताया कि बालिका के भाई बहन की तलाश की जा रही है। बताया कि घटना का मुकदमा जहानगंज थाने में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed