{"_id":"653ea43abaf78518a50d58f8","slug":"illegal-occupation-of-pasture-land-bulldozer-used-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4796-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा, चला बुलडोजर
Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर के राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज चारागाह की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा है। रविवार को प्रशासन ने जमीन पर भरी नींव को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया, जबकि खड़ी धान की फसल किसान अभियान चलने की भनक लगने पर पहले ही काट ले गए।
ग्राम सभा खल्ला रूपमंगदपुर की गाटा संख्या 494 की लगभग 25 बीघे जमीन चारागाह में दर्ज है। इस जमीन पर गांव के गोविंद व तहसीलदार दिवाकर समेत लगभग 12 लोग पिछले 10 सालों से अवैध तरीके से कब्जा किए हुए थे। कुछ लोगों ने इस जमीन पर नींव भर रखी थी, तो कुछ लोग खेती में प्रयोग कर रहे थे। अभियान की भनक लगते ही इस जमीन पर खड़ी धान की फसल को किसानों ने रातों रात काटकर सुरक्षित कर लिया। रविवार को एसडीएम उमाकांत तिवारी के निर्देश पर दोपहर बाद लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ जमीन को खाली कराने पहुंचे। चारागाह की जमीन पर भरवाई गई स्थाई नींव को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार अभिनव कुमार ने बताया कि खाली कराई गई जमीन को गांव प्रधान बीना यादव के सुपुर्द कर दिया गया है। किसी ने भी अवैध कब्जे का दोबारा प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।