फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Illegal collection in the name of Aadhaar update and centers found closed in some places

Kannauj News: आधार अपडेट के नाम पर अवैध वसूली तो कहीं बंद मिले सेंटर

Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection in the name of Aadhaar update and centers found closed in some places
कन्नौज। सभी जगह आधार कार्ड अनिवार्य होने के बाद से इसे बनाने वाली एजेंसियों ने फायदा उठाते हुए शासन से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलना शुरू कर दिया है। डाकघरों और बैंकों में लोगों की भीड़ लग रही है। खुलेआम सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत तो उन बच्चों की है, जिनकी अपार आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। छिबरामऊ मेंं सेंटर ही 12 बजे के बाद खुलता है। सुबह 10 बजे से लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के डाकघर सरायमीरा में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लग रही है। खासकर स्कूली बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने का काम तेजी से चल रहा है। सभी विद्यालयों को प्रत्येक छात्र का पीईएन बनाया जाना है। इसके लिए आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है। इसी को लेकर अभिभावक व बच्चे आधार कार्ड की खामियाें को दुरुस्त कराने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां आधार कार्ड अपडेट करने वाले कर्मचारी ने बताया कि फुल बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये व डेमोग्राफी अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसी प्रकार कन्नौज रोड सरायमीरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड अपडेट करने वाले हिमांशु ने बताया कि आधार संशोधन, अपडेशन व केवाईसी के लिए 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
तीन बच्चों के 450 रुपये लिए गए
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सरायमीरा में क्षेत्र के ग्राम तहसीपुर निवासी रामादेवी पत्नी ओमकार ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों सुधीर व सुलेखा व रोहिणी के आधार कार्ड अपडेट कराने आई है, तीनों बच्चों के आधार अपडेट के लिए 450 रुपये लिए गए।

इनसेट-
फिंगर मैच का चार्ज 100 रुपये
सरायमीरा डाकघर में जनपद कानपुर नगर के महादेवा ग्राम निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि अपने बच्चों दिव्यांशु व अनुराग के फिंगर आदि मैच कराने आए हैं, जिसके लिए 100 रुपये प्रत्येक बच्चे के हिसाब से शुल्क लिया गया है।


इनसेट
निजी दुकानों पर वसूले जा रहे 300-400 रुपये
आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए डाकघर व संबंधित बैंकों में काफी भीड़भाड़ हो रही है। ऐसी स्थिति में समय की कमी के चलते कुछ लोग निजी कैफे पर आधार कार्ड अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कोई निर्धारित शुल्क नहीं है। पाल चौराहा स्थित एक दुकानदार ने बताया कि वह एक व्यक्ति से 300 से 400 रुपये तक ले लेता है।


क्या बोले जिम्मेदार
वर्जन आएगा अधीक्षक का :::
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed