फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ilaaj mein laaparavaahee par chikitsakon se javaab talab

इलाज में लापरवाही पर चिकित्सकों से जवाब तलब

Wed, 20 May 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
ilaaj mein laaparavaahee par chikitsakon se javaab talab
कन्नौज। डायरिया से पीड़ित तीन बच्चों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती न करने के मामले में जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ और सीएमएस ने संबंधित चिकित्सकों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मलिकापुर निवासी राम रहीस डायरिया से पीड़ित अपने तीन बच्चों को जिला अस्पताल लाए थे। यहां मौजूद डॉक्टर ने कोरोना की आशंका जाहिर करते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। बाद में सीएमएस के निर्देश पर बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया गया था। तीनों बच्चे उपचार के बाद ठीक होकर घर चले गए। फर्श पर करीब एक घंटे तक बच्चों के पड़े रहने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी ने अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप को इमरजेंसी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उस समय ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed