फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ignoring the standards are putting substandard brick

मानकों की अनदेखी कर लगा रहे घटिया ईंट

Fri, 11 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the standards are putting substandard brick

सरायघाघ मोहल्ले में पालिका की ओर से कराए जा रहे

विज्ञापन
नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। गुरुवार की दोपहर को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी।

प्रशासन के निर्देश पर मौके पर पहुंचे ईओ पालिका को सेम ईटे दिखाई गई। जिसके बाद ईओ ने ठेकेदार को निर्देश देकर तत्काल इन सेम ईटो को हटाने के निर्देश दिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने नगर पालिका चेयरमैन पर चहेते लोगों को ठेका देने का आरोप लगाया और कहा कि यह लोग अपनी मनमानी पर उतारू हैं। मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है।

जिस तरीके से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है, यह एक भी बरसात नहीं झेल पाएगा। कहा कि इन कार्यों उच्चाधिकारियों से जांच कराई जाएगी। इसके बाद घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद रेहान खां, सतेंद्र यादव, अनंत यादव, अनमोल पांडेय, अन्नू तिवारी, संजीव मिश्रा, मोना यादव, शशिकांत कटियार आदि मौजूद थे।

उधर, ईओ बीडी भट्ट ने कहा कि भाजपा नेता प्रभात बाजपेयी की मां माधुरी बाजपेयी के नाम नाला निर्माण का काम आवंटित है। नाला निर्माण में लगाई गई सेम ईंटों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नाला निर्माण में सेम ईंटें नहीं लगने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed