{"_id":"98d2c611ce5ed87af3ccfab56f860fbf","slug":"if-the-law-is-messing-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कानून से खिलवाड़ किया तो कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कानून से खिलवाड़ किया तो कार्रवाई’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने रविवार की
विज्ञापन
देर रात कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह 09 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे
पहले फर्रुखाबाद, कानपुर में एसपी सिटी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए जो भी कार्यक्रम चलते रहे हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा। छिबरामऊ क्षेत्र में बाइकर्स गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को और सक्रिय करेंगे। निकटवर्ती जनपदों के बार्डर पर खास चौकसी बरती जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे।
कहा कि शासन के आदेशों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा और अपराध करने वाले सक्रिय गैंगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।