फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If farmers are harassed then there will be struggle on the streets: Mohit

किसानों का उत्पीड़न हुआ तो सड़कों पर संघर्ष : मोहित

Sun, 11 Feb 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If farmers are harassed then there will be struggle on the streets: Mohit
छिबरामऊ। भाकियू (प्रधान) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान की संस्तुति पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर के विशुनगढ़ रोड निवासी मोहित यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो सड़कों पर संघर्ष शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मुहिम शुरू होगा और गांव स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा कि न तो किसानों के सम्मान के साथ कोई भी समझौता होगा और न हीं किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले विशुनगढ़ रोड पर नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष का किसान नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ अभिषेक दुबे, जिलाध्यक्ष मैनपुरी नवीन यादव, लालबहादुर वर्मा, शिवराज सिंह यादव एडवोकेट, योगेंद्र प्रताप सिंह, मोनू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed