{"_id":"6418b68005c1398b7109ed54","slug":"husband-and-father-in-law-were-sent-to-jail-for-the-death-of-the-woman-kannauj-news-c-12-1-133466-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला की मौत पर पति व ससुर को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला की मौत पर पति व ससुर को भेजा गया जेल
Tue, 21 Mar 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बा निवासी भावना उर्फ रिया सिंह का शव रविवार को उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी गर्भवती भावना उर्फ रिया सिंह (26) पुत्री शैलेंद्र शाक्य का शव शनिवार की देर रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। भावना के पिता प्रमोद कुमार ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सैनिक शैलेंद्र कुमार, ससुरल रामसनेही, सास चुन्नी देवी, देवर महेंद्र कुमार व ननद शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच सीओ दीपक दुबे को सौंप दी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिया के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति शैलेंद्र कुमार व ससुर रामसनेही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।