{"_id":"590a20c14f1c1ba874441f39","slug":"hunger-in-aryavarta-rural-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 03 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक तालग्राम में कैश व रुपये ट्रांसफर न होने से ग्राम प्रधान माधव नगर की अगुवाई में ग्रामीणों ने बुधवार हंगामा किया। बैंक का मुख्य गेट बंद होने पर प्रधान ने क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर लखनऊ तक फोन से शिकायत की है।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राम प्रधान माधव नगर योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि कई दिनों से बैंक शाखा पहुंचने के बाद भी ग्राहकों को कैश नहीं मिल रहा है। बैंक अधिकारी कैश का ट्रांसफर भी नहीं कर रहे हैं। जिससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दलालों के माध्यम कई ग्राहकों को अंदर कर बाहर से ताला बंद कर दिया जाता है। उन्हें लेनदेन कर निकाल दिया जाता है। सुविधाशुल्क न मिलने पर भोले-भाले ग्राहक भटक रहे हैं। इसी बात से ग्राहकों में नाराजगी है। बैंक की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त न हुई तो वह डीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक तालग्राम दीपक गुप्ता का कहना है कि बैंक आफ इंडिया से कैश नहीं मिल रहा है, वितरण कैसे किया जाए। कुछ ग्राहकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है।