{"_id":"6127e9978ebc3e7a0a7d349e","slug":"hospital-operator-couple-sent-to-jail-kannauj-news-knp6484284164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए अस्पताल संचालक दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजे गए अस्पताल संचालक दंपती
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। स्टाफ नर्स से सामूहिक दुष्कर्म में गुरुवार को डॉक्टरी परीक्षण के बाद निजी अस्पताल के संचालक और पत्नी को जेल भेज दिया गया। पुलिस की टीमें अब दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सामूहिक दुष्कर्म के बचे आरोपियों की तलाश में खड़िनी, नगरिया धन सिंह, गोबरिया, ग्यासपुर सहित आसपास के कई गांवों में छापा मारा। पुलिस को सफलता नहीं मिली। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की सुरागरसी के लिए मुखबिरों का जाल फैलाया गया है। बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल संचालक राजेश यादव व उसकी पत्नी रीता यादव का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया। संचालक दंपती पर आरोपियों से मामला रफादफा कराने के एवज में पांच लाख रुपये लेने और दुष्कर्म पीड़िता को तीन दिन तक अस्पताल में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।
ये है मामला
मथुरा जिले की स्टाफ नर्स सौरिख बिधूना मार्ग स्थित निजी हॉस्पिटल में काम करती थी। 19 अगस्त की रात उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खड़िनी निवासी योगेश अपने तीन साथियों के साथ बोलेरो से ले गया। एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बंद बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नर्स को अस्पताल संचालक व उसकी पत्नी ने तीन दिन बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि आरोपियों को दबाव में लेकर पांच लाख रुपये वसूले गए। रुपये लेकर मामला रफादफा करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने योगेश, रवि, दो अज्ञात युवकों, अस्पताल संचालक राजेश यादव व रीता यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। योगेश को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।