{"_id":"57ab72c04f1c1b0445ee512e","slug":"home-guard-altercation-with-student-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं की होमगार्ड से नोेकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं की होमगार्ड से नोेकझोंक
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित छात्र की बहाली की मांग को लेकर डीएम डा. अशोक चंद्र को ज्ञापन देने पहुंचे छात्र नेताओं की वहां तैनात होमगार्ड से नोकझोंक हो गई। डीएम की अनुपस्थिति में छात्र नेताओं ने एसडीएम उदयराज यादव को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बुधवार को शहर के पीएसएम महाविद्यालय के छात्र नेता कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हुए, जहां वे गत दिनों महाविद्यालय में दाखिले को लेकर हुए विवाद में निलंबित किए गए एमए (प्रथम) के छात्र अनंत यादव की बहाली की मांग को लेकर डीएम डा. अशोक चंद्र को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
उनके न होने पर वे सभी अतिरिक्त एसडीएम के चैंबर में घुसने लगे, जहां सुरक्षा ड्यूटी पर होमगार्ड से उन सभी की तीखी नोकझोंक भी हो गई। कुछ देर बाद अतिरिक्त एसडीएम ने सभी छात्रों को अंदर बुलाकर, उनसे ज्ञापन लिया। छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमए के छात्र को बेवजह निलबंन किया गया है। निलबंन करने से पहले उसे जानकारी भी नहीं दी गई है। दरअसल, दाखिला के लिए हुए विवाद के बाद छात्र अनंत यादव को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
सभी ने एसडीएम से छात्र के बहाली की मांग की जिससे उसकी पढ़ाई का नुकसान न हो। इस मौके पर चंदन यादव, निष्कर्ष कटियार, राजू यादव, राजू यादव, संदीप यादव, मोनू यादव , सौरभ सहित कई छात्र मौजूद रहे।