फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Highway toll increased for the third time in 10 months

Kannauj News: 10 महीने में तीसरी बार बढ़ा हाईवे का टोल

Fri, 22 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 22 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Highway toll increased for the third time in 10 months
कन्नौज। अलीगढ़ से कानपुर के बीच जीटी रोड के चौड़ीकरण के बाद इसमें सफर करने वालों को लगातार जेब ढीली करनी पड़ रही है। पिछले 10 महीने में यह तीसरी बार है कि टोल की दरों में इजाफा किया गया है। एनएचआई की ओर से जारी आदेश के तहत कार, जीप या हल्के वाहन के लिए अब पहले से पांच रुपये ज्यादा देने होंगे। बस, ट्रक के लिए 15 रुपये ज्यादा पड़ेंगे। माल ढोने वाले वाहनों का टोल दर भी पहले से 10 से 15 रुपये बढ़ा है। नई दरें 21 दिसंबर से शुरू हो गई हैं। कानपुर या अलीगढ़ की ओर जाने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल देना होगा।
विज्ञापन


पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए अब एक और झटका है। एनएचएआई की ओर से नई दरों का ऐलान हो गया है। यहां जसोदा स्थित टोल प्लाजा पर नई दर से वसूली भी शुरू हो गई है। पहले जीटी रोड और अब एनएच 91 के रूप बनकर तैयार यह हाईवे कन्नौज जिले में 72 किलोमीटर का सफर तय करता है। अलीगढ़ की ओर से आने में मैनपुरी और कन्नौज के बॉर्डर पर स्थित नबीगंज के पास किमी 302.108 से होकर कन्नौज-कानपुर बॉर्डर पर स्थित मित्रसेनपुर के बीच किमी 373.728 के बीच का इलाका कन्नौज जिले में है।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे पर ऐसे बढ़ती रही टोल की दर
-04 मार्च को पहली बार शुरू हुई टोल की वसूली
-01 अप्रैल से बढ़ा दी गई टोल की सभी दर
-21 दिसंबर से फिर से तीसरी बार बढ़ी टोल की दर


छिबरामऊ, गुरसहायगंज के बाशिंदे कानपुर के लिए दो बार देते हैं टोल
कन्नौज शहर से कानपुर जाने वालों को तो सिर्फ एक बार शिवराजपुर में ही टोल टैक्स देना होता है, लेकिन छिबरामऊ और गुरसहायगंज के बाशिंदों को दो-दो जगह टोल टैक्स देना होता है। पहले कन्नौज जिले की सीमा के तहत जसोदा में बने प्लाजा पर टोल टैक्स देना होता है, फिर उन्हें शिवराजपुर में भी टोल की रकम अदा करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर इस तरह होगी टोल की वसूली
-कार, जीप, हल्के मोटर वाहन का एक तरफ का पहले 115, अब 120 रुपये
-हल्के वाणिज्य वाहन, हल्के माल वाहन व मिनी बस, एक तरफ का 185, अब 190 रुपये

-बस या ट्रक से एक तरफ का 390 रुपये, अब 405 रुपये

-तीन धुरी वाले वाणिज्य वाहन से एक तरफ का 430 रुपये, अब 440

-भारी वाहन चार से छह धुरी वाले एक तरफ का 615 रुपये, अब 630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed