फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hide crime not reported to police

अपराध छिपाएं नहीं पुलिस को दें सूचना

Tue, 07 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 07 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hide crime not reported to police
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास खंड तालग्राम के ताहपुर स्थित अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष ने सड़क हादसों को कम करने के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को जागरूक किया। इसके साथ ही किशोरियों को अपराध न छिपाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


एसओ आरपी पांडेय ने बताया कि वाहन चलाने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का बीमा अपने साथ रखें। 18 साल की आयु के बाद ही बाइक व स्कूटी चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाली सवारी को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। हेलमेट न लगाने पर एमवी एक्ट में दोषी है, दुर्घटना से सिर में चोट लगने का खतरा रहता है। चौपहिया वाहन चालक व अगली सीट पर बैठी सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. राम प्रकाश कनौजिया ने की। इस मौके पर शिक्षक विनोद प्रकाश गंगवार, राकेश कुमार कनौजिया, बीपी कटियार, सुशांधु वर्मा, अखिलेश यादव, अतुल कटियार, वीरपाल, हंसराज, विनोद कुमार, नीरज कुमार, नरेंद्र कुमार के अलावा ग्राम प्रधान जयसिंह कनौजिया, विजय कनौजिया, मनोज कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1090 नंबर रखें याद..
थानाध्यक्ष आरपी पांडे ने बालिकाओं को महिला हेल्प लाइन 1090 की जानकारी दी। कहा कि कोई शोहदा अगर छेड़छाड़ करता हो तो हेल्प लाइन पर सूचना अवश्य दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। अन्य घटना हो तो 100 नंबर डायल करें। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस सच्ची मित्र है। एसआई ओमवीर सिंह ने कहा कि छोटे अपराध छिपाने से वह बड़े अपराध को जन्म देता है। प्रधानाचार्य राम प्रकाश कनौजिया ने बच्चों को यातायात नियमों के अनुपालन का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed