{"_id":"64b973c76713d4cddb002eb4","slug":"help-pensioners-by-linking-aadhaar-dm-kannauj-news-c-214-1-knj1003-801-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आधार लिंक कराकर पेंशनरों की करें मददः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आधार लिंक कराकर पेंशनरों की करें मददः डीएम
Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। अलग-अलग विभागों से मदद पा रहे पात्रों का आधार लिंक न होने से उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है। डीएम ने निर्देश दिया है कि अब तक आधार लिंक न करने से जिनका पेंशन जारी नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल आधार से लिंक कराकर पेंशन जारी कराएं।
गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट गांधी सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में वृद्वावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण के तहत जनपद का लक्ष्य 67780 के सापेक्ष 65251 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि 2529 लंबित लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया जाए। विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद का लक्ष्य 31198 के सापेक्ष 28950 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण हुआ है। 2242 लंबित लाभार्थियों के आधार प्केरमाणीकरण कार्य में बैंक से डिटेल प्राप्त कर, ब्लाॅक व नगर पंचायतों से समन्वय स्थापित कार्य को समय से पूरा करें।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिन पात्र विवाहित जोड़ों का अभी तक धनराशि भुगतान नहीं हुआ है। समय से भुगतान कर दिया जाए। अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता योजना से लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदन भराकर लाभान्वित किया जाए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदन पत्रों की संख्या 320 है जिसमें 188 लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। 32 लंबित आवेदन हैं और 140 बच्चों को धनराशि भेजी जानी है। दिव्यांग पेंशनर, छात्रवृत्ति वितरण, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजनाएं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और कहा जो योजनाएं संचालित है, कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।