फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

मिर्गी को झाड़फूंक की नहीं, इलाज की जरूरत

Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
health
मेडिकल कालेज में मरीज देखते प्राचार्य नवनीत कुमार - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। मिर्गी यानी दौरा की शिकायत पर झाड़फूंक के चक्कर में लोग न पड़ें। ऐसे रोगियों को चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराएं। दवाईयाें से मर्ज को दूर भगाया जा सकता है। यह बात प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने ओपीडी में मरीजों को जागरूक करते हुए कही।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को न्यूरो की ओपीडी में प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार के मरीजों को देखने की खबर पर मरीजों की लाइनें लग गईं। डॉ. नवनीत कुमार ने न्यूरो संबधित सभी मरीजों जांच कर दवाएं लिखीं। ओपीडी में आए मिर्गी के मरीजों को प्राचार्य ने बताया कि मिर्गी से देश में करीब सवा करोड़ लोग प्रभावित हैं। इस रोग से मनुष्य को कभी-कभी झटके लगने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति गिर पड़ता है। उसके शरीर में चोटें भी आ जाती हैं। अक्सर लोग इस बीमारी की झाड़फूंक में जुट जाते हैं। उन्हें लाभ नही मिल पाता और मर्ज धीरे-धीरे बढ़ जाता है। इस मर्ज की दवाइयां आ चुकी हैं। दवाइयां खाने से मर्ज भगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में 70 मरीजों जांच कर दवाइयां लिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed