{"_id":"644181f4ed775e7ced0c9707","slug":"harassment-of-married-woman-for-not-having-children-report-on-14-kannauj-news-c-12-1-191235-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: औलाद न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गालीगलौज के साथ मारपीट, 14 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: औलाद न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गालीगलौज के साथ मारपीट, 14 पर रिपोर्ट
Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
सार
जलालपुर सरवन गांव निवासी अफरोज बेगम ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश के बाद सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें कहा है कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले कुसुमखोर निवासी इरफान के साथ हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के 20 साल बाद भी दहेज की मांग और महिला के औलाद न होने पर उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने एसपी के आदेश पर पति समेत 14 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी के आदेश के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर सरवन गांव निवासी अफरोज बेगम ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश के बाद सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें कहा है कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले कुसुमखोर निवासी इरफान के साथ हुई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसान छह लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद सुसरालीजन पांच लाख रुपये और एक बाइक मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। एक बाद मिट्टी का तेल डाल आग लगाने का भी प्रयास किया। औलाद न होने पर भी उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि उसको 15 अप्रैल 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति इरफान ससुर जरीफ, सास कमरुन्ना के अलावा एहसान, परवीना बेगम, नूरी, हूरी, नाजरीन, तबस्सुम बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।