फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Har Har Gange

हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा मेंहदीघाट

Fri, 31 Jul 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 31 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Har Har Gange
शहर के मेंहदीघाट गंगा तट पर आषाढ़ी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान अन्न व वस्त्रों का दान किया।
विज्ञापन


आषाढ़ी पूर्णिमा पर स्नान पर्व के मद्देनजर गुरूवार की दोपहर से ही श्रद्धालुओं का मेंहदीघाट स्थित गंगा तट पर रेला पहुंचने लगा। शाम होते ही लाखों की संख्या में जनपद के अलावा बाहरी जनपदों से आए श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। इस दौरान गंगा तट पर स्थित जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों व अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तटों पर मंदिर व शिवालय परिसरों में श्रद्धालुओं ने शरण ली।
विज्ञापन


वहीं आश्रमों में पहुंचकर भक्तोें ने संतों की सेवा की और आर्शीवाद प्राप्त किया। देररात तक विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे। सुबह 4 बजते ही स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान शंख, घंटे-घड़ियाल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामर्थ्य के मुताबिक अनाथ व विकलांगों को दान किया। वहीं तट पर मौजूद पंडों को अन्न व वस्त्रों का दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा मां की पूजा-अर्चना कर पितरों के मोझ की कामना की। गंगा तट पर प्राचीन टीपचंद शिवाला पहुंचकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। वहीं तट पर लगे मेले में महिलाओं व बच्चों ने खूब खरीददारी की। जगह-जगह भक्तों ने स्टाल लगाकर गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। यह सिलसिला शुक्रवार की शाम चार बजे तक चलता रहा।

67 लोग परिजनों से बिछड़े
मेंहदीघाट स्थित गंगा तट पर स्नान पर्व के दौरान 67 लोग परिजनों से बिछड़ गए। बाद में एनाउंस के जरिए उन्हें मिलाया गया। तट पर जिला पंचायत की ओर से लगवाए गए खोया-पाया स्टाल पर परिजनों ने अपनों के खो जाने का दर्द बयां किया। इस पर लाउडस्पीकर के जरिए बार-बार ऐलान किया गया। विभाग के लिपिक सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि अधिकांश युवा वर्ग के लोग स्नान के दौरान व मेले में खरीददारी के दौरान परिजनों से बिछड़ गए थे। दोपहर तक सभी को मिला दिया गया।

तीन किमी पैदल चल पहुंचे गंगा तट
स्नान पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए गंगा तट से करीब तीन किमी पहले ही हरदोई मोड़ तिराहा पर यातायात पुलिस ने बैरीकेटिंग लगाई थी। यहां बड़े वाहनों को खाली पड़े खेतों में खड़ा कराया गया। वहीं गैर जनपदों से आईं सैकड़ों बसों को हरदोई रोड पर जाने से रोक दिया गया। इसके चलते बस चालकों ने जीटी रोड किनारे फुटपाथ पर पार्किंग कर श्रद्धालुओं को उतार दिया। इसके बावजूद भीड़ के चलते कन्नौज-हरदोई मार्ग पर जाम की स्थिति रही।

औरेया व जालौन से भी पहुंचे श्रद्धालु
स्नानपर्व पर मेंहदीघाट स्थित गंगा तट पर पहुंचने वाले गैर जनपदों में औरैया, जालौन के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इसके अलावा फफूंद, दिबियापुर, रसूलाबाद, कानपुर देहात, हरदोई के श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गश्त करते रहे सिपाही व गोताखोर
गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा होने से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। स्नान घाट व पक्के घाट पर बल्लियों व रस्सियों के सहारे बैरीकेटिंग बनवाई गयी। बैनर के जरिए स्नानार्थियों को बैरीकेटिंग के बाहर खतरे से आगाह किया गया। इसके अलावा पीएसी, पुलिस व गोताखोर नावों पर सवार होकर तट पर गश्त करते रहे।


एएसपी सुभाष शाक्य, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, नगर पालिका ईओ बीडी भट्ट, पूर्ति विभाग से मनीष श्रीवास्तव सहित कई विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed