फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gst intelligence raids two big perfume and compound traders house in kannauj rupees and papers recovered

कन्नौज: दो बड़े इत्र और कंपाउंड कारोबारियों के यहां जीएसटी इंटेलिजेंस ने मारा छापा, रुपये और कागजात बरामद

Fri, 24 Dec 2021 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Dec 2021 08:36 PM IST
सार

कुछ अलमारियों की चॉबी न मिलने टीम ने कटर से ताला तोड़कर रुपये और कागजात बरामद किए। इस दौरान कुछ सबूत मिलने पर टीम ने होरी मोहल्ला में रहने वाले कंपाउंड और इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर पर भी छापा मारा।

विज्ञापन
gst intelligence raids two big perfume and compound traders house in kannauj rupees and papers recovered
रानू मिश्रा के घर पर डीजीजीआई का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज में इत्र और कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के बेटे को लेकर शुक्रवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय गुजरात (डीजीजीआई) की टीम छिपट्टी मोहल्ला पहुंची। यहां जांच के बाद टीम ने शहर के दूसरे बडे़ कंपाउंड और इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर छापा मारा। खबर लिखे जाने तक उनके मुनीम से टीम पूछताछ कर रही है। दोनों जगहों से टीम ने दस्तावेज जब्त किए है। साथ ही नकदी मिलने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन


कानपुर में हुई कार्रवाई के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे छिपट्टी मोहल्ले में कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन और उनके भाई अमरीष जैन के संयुक्त आवास पर छापा मारा। टीम कानपुर से यहां पीयूष जैन के बेटे प्रियांश जैन और अमरीश जैन के बेटे मोलू के साथ पहुंची थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेमसिंह और जलालपुर निवासी अमित मिश्रा को भी साथ लेकर टीम घर में दाखिल हुई। पूरे घर में तलाशी ली। कुछ अलमारियों की चाबी न मिलने पर टीम ने कटर से ताला तोड़कर रुपये और कागजात बरामद किए। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ सबूत मिलने पर टीम ने होरी मोहल्ले में रहने वाले कंपाउंड और इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर पर भी छापा मारा। दोनों कारोबारी कई राज्यों और विदेशों तक कंपाउंड व इत्र की सप्लाई करते हैं। कारोबारियों के कार्यालय, गोदामों और घरों में छापा मारने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कचहरी टोला में छापेमारी कर कारोबारी रानू मिश्रा के मुनीम को पूछताछ के लिए कारोबारी के गोदाम पर लेकर आई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed