फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Grocery store fire due to short circuit

शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Grocery store fire due to short circuit
Grocery store fire due to short circuit - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर की पुरानी गल्ला मंडी में शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने कड़ी मशक्कत कर जब तक आग पर काबू पाया, तब तक पचास हजार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नगर की पुरानी गल्ला मंडी निवासी अमित अपने घर की पहली मंजिल पर रहते हैं। नीचे के तल पर उनकी किराने की दुकान है। दुकान बंद करते समय वह बिजली की एमसीबी डाउन कर देते हैं। रविवार की सुबह पांच
विज्ञापन

बजे के करीब अमित ने ग्राउंड फ्लोर पर आकर एमसीबी खोल दी और ऊपर जाकर दूसरे कार्य में व्यस्त हो गया। कुछ देर में ही दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। जब वह मौके पर आए तो आग विकराल हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने दुकान में रखे दो फायर सिलिंडरों को खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। अमित ने बताया कि आग लगने से उसकी किराने की दुकान में लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed