{"_id":"61520f328ebc3e334a5ebf0e","slug":"gramin-bank-workers-protested-raised-slogans-against-the-government-kannauj-news-knp6548676104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारे लगाए
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। मांगों को पूरा कराने के लिए सोमवार को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के अधिकारियाें और कर्मचारियों ने काम बंद कर क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक आफीसर्स फेडरेशन (ऑल इंडिया रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन) की ओर से सोमवार को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की सभी शाखाएं बंद रख कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांग की गई कि प्रायोजक बैंक मुक्त राष्ट्रीय बैंक की स्थापना की जाए। पर्याप्त मानव शक्ति का नियोजन किया जाए। पर्याप्त भर्ती की जाएं। समय-समय पर पदोन्नति प्रवर्तन बैंक के समान की जाए। ग्यारहवां वेतन समझौता लागू किया जाए। दैनिक वेतन कर्मियों को नियमित किया जाए। न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाए। अनुकंपा के आधार पर भर्ती की जाए। सभी को पेंशन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय तिथि तक की जाए। ग्रेच्युटी कंप्यूटर इंक्रीमेंट सहित लंबित मामलों का समाधान किया जाए। कोविड 19 के शिकार स्टाफ की प्रतिपूर्ति की जाए।
प्रदर्शन के दौरान आशीष कुमार, संजीव त्रिपाठी, वादाम सिंह पाल, बृजेश कुमार दुबे, मनीष कुमार, सुषमा गुप्ता, अमित भट्ट, संजय त्रिवेदी, प्रमुख श्रीवास्तव, प्रवेश पाल, जतिन सिंह, सतीश चंद्र, रजत कुमार, मनीष श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।