{"_id":"6a455d6ce5bb2324e505a012","slug":"government-order-ineffective-lekhpals-did-not-report-to-the-secretariat-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151792-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शासनादेश बेअसर, सचिवालय नहीं पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शासनादेश बेअसर, सचिवालय नहीं पहुंचे लेखपाल
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद लेखपाल बुधवार को सचिवालय नहीं पहुंचे। शासन ने सभी लेखपालों को सचिवालयों पर रिपोर्ट करने का फरमान जारी किया था। इसके बाजवूद अधिकांश सचिवालयों में ताले लटके मिले। कहीं पर इक्का-दुक्का कर्मचारी दिखे, तो कहीं पूरा दफ्तर सुनसान रहा। जनता अपने जमीन-जायदाद के काम लेकर भटकती रही। कन्नौज की तीनों तहसीलों सदर, छिबरामऊ और तिर्वा के अधिकतर सचिवालय बंद मिले।
प्रदेश लेखपाल संघ ने बिना तैयारी व लेखपालों की राय के जारी किए गए शासनादेश पर आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित आयुक्त को ज्ञापन दिया है। राजस्व परिषद ने हाल ही में नया नियम लागू किया है। इसके तहत लेखपालों की रिपोर्टिंग, कार्यक्षेत्र और जवाबदेही में बदलाव किया गया है। लेखपाल संघ का आरोप है कि नए नियम अव्यावहारिक हैं और फील्ड का काम प्रभावित होगा।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो:29: मियांगंज सचिवालय में लटकता ताला। संवाद
मानीमऊ। मियांगंज सचिवालय में सुबह 10:30 बजे ताला लटकता मिला। लेखपाल दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नहीं है। रोस्टर मिलने पर सचिवालय जाएंगे। आज तहसील में एसडीएम के बताए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फोटो:30: ग्राम पंचायत रायपुर के सचिवालय में लटकता ताला। संवाद
समधन। ग्राम भैसियापुर में 11:15 बजे व रायपुर आलमपुर में दोपहर 12 बजे पंचायत सचिवालय के ताले नहीं खुले थे। दोनों ग्राम पंचायतों में एक ही लेखपाल की तैनाती है। लेखपाल शबनम यादव ने बताया कि आज हम छुट्टी पर हैं। इसलिए मौजूद नहीं रह सकी है।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो:31: ग्रामसभा पूराराय का सचिवालय। संवाद
इंदरगढ़। ग्राम पंचायत पूराराय के सचिवालय में दोपहर 12 बजे ताला लटकता मिला। ग्रामसभा उधमपुर के सचिवालय में 12:30 बजे बंद मिला, दोनों ग्रामसभाओं का चार्ज लेखपाल राकेश शर्मा के पास है। उन्होंने बताया कि कोई आदेश नहीं दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
फोटो:32: सचिवालय बहसुइया में लटकता मिला ताला।
तिर्वा। उमर्दा सचिवालय में 11:30 बजे ताला लटका मिला। लेखपाल आयुष सिंह ने बताया कि शासनादेश अभी लागू नहीं किया गया है। सचिवालय बहसुइया में भी ताला लटकता मिला। लेखपाल सद्दाम ने बताया कि अभी शासनादेश की जानकारी नहीं है। ठठिया के बेहटा ग्राम पंचायत में पौने 12 बजे ताला बंद मिला। लेखपाल तपन मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के शासनादेश की सूचना उन्हें नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो:33: ग्राम पंचायत अकबरपुर के सचिवालय में नहीं पहुंचे लेखपाल
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत अकबरपुर के सचिवालय में 12 बजे तक लेखपाल नहीं पहुंचे। मौके पर सचिव व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद मिले। उन्होंने कहा कि लेखपाल के सचिवालय में बैठने के नए नियम की जानकारी नहीं है।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो:34: शाहजहांपुर सचिवालय के सचिव कक्ष में लटकता ताला।
सिकंदरपुर। शाहजहांपुर में लेखपाल श्वेता सिंह नहीं पहुंची, उनके पास सलेमपुर का भी चार्ज है, उन्होंने बताया कि अभी तक रोस्टर नहीं मिला है, तहसील में काम है, इसलिए तहसील आ गए हैं। इसी प्रकार हयातनगर में लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक रोस्टर नहीं आया है, इसलिए पंचायत भवन नहीं पहुंचे, तहसील जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो:35: तालग्राम देहात के सचिवालय में लटकता ताला।
तालग्राम। ग्राम सचिवालय तालग्राम देहात में 11 बजे ताला लटकता मिला। पंचायत सहायक अर्जुन सिंह व लेखपाल से बात नहीं हो सकी।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
लेखपाल के कार्यों की प्रकृति फील्ड जॉब की है, जिसमें एक ही दिवस में कई गांवों में जाकर जांच व रिपोर्ट बनानी पड़ती है। ऐसे में एक ही स्थान ग्राम पंचायत में बैठकर सभी ग्रामों के आय, जाति, निवास, वरासत, हैसियत आदि की जांच किया जाना संभव नहीं है।
-शुभम मिश्रा, अध्यक्ष- लेखपाल संघ
-- -- -- -- -- -- --
ग्राम पंचायत के सापेक्ष कार्यरत लेखपालों की संख्या बहुत कम है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के बाद ही उक्त व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जा सकता है।
-विशाल चौरसिया, मंत्री- लेखपाल संघ, सदर तहसील
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रदेश स्तर पर लेखपाल संघ का इस निर्णय पर विरोध चल रहा है। इसलिए फिलहाल रोस्टर तैयार नहीं किया गया है। एक-दो दिन में उचित निर्णय लिया जाएगा।
-अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार सदर