फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl students found sweeping in composite school, five out of 10 teachers present

Kannauj News: कंपोजिट विधालय में झाड़ू लगाती मिलीं छात्राएं, 10 में पांच शिक्षक उपस्थित

Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Girl students found sweeping in composite school, five out of 10 teachers present
तेराजाकेट। नई शिक्षा नीति के तहत सभी छात्रों को भले ही शिक्षा का अधिकार मिल गया है, लेकिन विद्यालयों में पढ़ाई के बजाय उनसे काम कराया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला तेराजाकेट के कंपोजिट विद्यालय का प्रकाश में आया है। यहां छात्राएं हाथों में झाडू थामे सफाई में लगी हुई थी।
विज्ञापन




तालग्राम ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेराजाकेट के कंपोजिट विधालय में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि यहां पढ़ने आने वाली छात्राओं को परिसर व कक्षाओं की सफाई के लिए झाडू थमा दी जाती है। आसपास के रानू दुबे, अजय अवस्थी आदि ने जब छात्राओं को झाडू लगाते देखा तो वीडियो बना लिया। उसके बाद जब विद्यालय में पहुंच कर जानकारी की गई तो पता चला कि विद्यालय में दस शिक्षक तैनात है, लेकिन 09:30 बजे तक केवल शिक्षक सत्यप्रकाश, दीपक कुमार, वीरेश कुमार, विनीता पाठक व अंजू वर्मा ही मौजूद थे, शेष शिक्षक गायब थे।
विज्ञापन

जानकारी करने कोई भी संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिला। साथ विद्यालय परिसर के एक कोने लगी दोएम ईंटों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि इन ईंटों से विद्यालय की नींव बाउंड्रीवाल बनवाई। उसी में यह ईंट बच गई हैं। इस संबंध में बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बाउंड्री निर्माण में अव्वल ईंट का प्रयोग होना चाहिए। दोएम ईंट लगवाने की जानकारी नहीं है। मंगलवार जांच की जाएगी। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी सहयोग करना चाहिए। अनुपस्थित शिक्षकों की भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed