फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gheri Kotwali to file a murder report

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने घेरी कोतवाली

Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gheri Kotwali to file a murder report
ग्रामीणों से वार्ता करते एसआई विनय शर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे पिता ने गुरुवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली घेर ली। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई। ग्रामीणों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली में मौजूद एसआई ने ग्रामीणों को अधिकारियों से वार्ता करने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को विशुनगढ़ इलाके के ग्राम असालताबाद के मजरा खुबरिया निवासी मदनलाल वर्मा ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि 23 जून को बेटा बबलू पत्नी के साथ बेटी को दवा दिलाने सिकंदरपुर गया था। इसके बाद नहीं लौटा। छोटे बेटे प्रदुम्न ने भाई के पास फोन किया तो उसका मोबाइल भाभी के पास था। बहू ने बेटे के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 24 जून को बेटे का शव छिबरामऊ में गनी मार्केट के पास मिला। अज्ञात शव मिलने की जानकारी 28 जुलाई को हुई। छिबरामऊ कोतवाली पहुुंचे तो फोटो देखकर बेटे की पहचान की। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू ने अपनी मां, पिता व अज्ञात लोेगों के साथ बेटे को जहर देकर मार डाला है। पुलिस से बहू व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि विशुनगढ़ के थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मदनलाल ने पुलिस पर लगाया आरोप
बबलू के पिता मदनलाल वर्मा ने बताया कि वह बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विशुनगढ़ थाना गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कहा कि बेटे का शव छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मिला था। वहीं इसकी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। अब छिबरामऊ पुलिस भी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही। ऐसे में वह कहां जाएं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को विशुनगढ़ पुलिस ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ मौत का कारण
कस्बा इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि 24 जून को पुलिस को गनी मार्केट के पीछे शव मिला था। तीन दिन तक इंतजार के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित कर लिया गया। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है।
बेटे और बहू में चल रही थी अनबन
परिजनों ने बताया कि बबलू व उसकी पत्नी में शादी के बाद से लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। पिता मदनलाल ने बताया कि 22 जनवरी 2021 को बबलू व उसकी पत्नी में झगड़े के बाद दोनों के अलग-अलग रहने का सुलहनामा लिखा गया था। इसके बाद भी बहू बेटे को परेशान कर रही थी।

35 दिन बाद हो पाई शव की शिनाख्त
घर से जाने के बाद अगले दिन बबलू का शव छिबरामऊ में गनी मार्केट के पास 24 जून को मिल गया था। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। परिजन बेटे की तलाश करते रहे। छिबरामऊ से लेकर दिल्ली तक बबलू की तलाश की गई। पता नहीं लगा। 28 जुलाई को छिबरामऊ क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर वह कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाई। तब 35 दिन बाद शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed