फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Get the achievements of the government mass

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Get the achievements of the government mass
सपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय में हुई। इस मौके पर जिले में कराए गए सपा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक को संबोधित करते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है जब हम आपसी मतभेद भुलाकर 2017 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को विकास का ऐसा पिटारा दिया है जिसका मुकाबला करने की ताकत किसी भी पार्टी में नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता की बीच जाकर पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश में एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने मौजूद कार्यकर्ता,  पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने बूथों पर नए वोट बनवाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले की जनता सब कुछ जानती है। उसे अच्छी तरह पता है कि किस सरकार में सबसे अधिक विकास कन्नौज में कराया गया है। जनता की हितैषी कौन पार्टी है। बैठक में पार्टी महासचिव संजय दुबे, संजू कटियार, विनय पांडेय, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, मुकेश यादव, अच्छे खां, भोले कुरैशी, पिंटू यादव, कौसर खां, मुस्तेहसन, मोना यादव, दरोगा कटियार, कुत्तू पांडेय, संतोष प्रधान, साधना दुबे, अतीक हुसैन, बबली यादव, कुसुम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed