फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gehu khareed,kisaan,centers

समिति पर गेहूं क्रय केंद्र नहीं, 40 गावों के किसान परेशान

Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
gehu khareed,kisaan,centers
तालग्राम। इस वर्ष किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम पर गेहूं क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे दस किलोमीटर दूर तेराजाकेट पीसीएस केंद्र पर गेहूं लेकर जाने के लिए इलाकाई किसान मजबूर हैं। किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

किसान श्याम सिंह, रामकुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह, गुरुप्रसाद, रामनाथ ने बताया कि तालग्राम किसान सेवा सहकारी समिति को गेहूं क्रय केंद्र बनाया जाता था।
विज्ञापन

इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे नैपालपुर, चांदापुर, सिंघनापुर, माधौनगर, अमोलर, सलेमपुर, नरमऊ, कपूरापुर, ऊमरपुर, ताहपुर, जलखरिया, कुशलपुर्वा, रसूलाबाद, अकरमाबाद और तालग्राम समेत 40 गांव के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाकर तेराजाकेट के पीएसएफ गोदाम पर बने केंद्र पर गेहूं ले जाने की मजबूर हैं।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान का कहना है कि डीएम से वार्ता कर किसानों की समस्या को अवगत कराया जाएगा। किसान सेवा सहकारी समिति के प्रशासक सत्यवीर सिंह का कहना है।
सहकारी समिति का भवन जर्जर है इस कारण केंद्र नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed