फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gdnapur 105 sick, sent CHC 14

गदनापुर में 105 बीमार, 14 को सीएचसी भेजा

Mon, 24 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज। Updated Mon, 24 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Gdnapur 105 sick, sent CHC 14
प्राथमिक स्कूल गदनापुर में कैंप लगाकर जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड तालग्राम का गांव गदनापुर संक्रमण की चपेट में है। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाया। जांच के दौरान 105 ग्रामीण बुखार, उल्टी-दस्त व जोड़ों के दर्द से ग्रसित मिले हैं। वहीं, 14 की हालत गंभीर होने पर सीएचसी गुरसहायगंज भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम प्रभारी डा. तरुण कुमार ने ग्रामीणों को साफ पानी पीने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


गांव में फैले संक्रमण की पड़ताल रविवार को अमर उजाला की टीम ने गांव पहुंच कर की थी। गांव में 50 लोगों के बीमार होने की बात सामने आई थी। डा. तरुण कुमार गुप्ता की देखरेख में स्वास्थ्य अधिकारी विजय गुप्ता, फिरोज आलम, फार्मासिस्ट अजय, एएनएम पूनम व आशा विनीता की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय गदनापुर में कैंप लगाया गया। गांव के 105 लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान 32 लोगों की स्लाइडें बनाई गई हैं। स्वास्थ्य टीम ने बीमार लोगों को दवा का वितरण किया और घर के अंदर व बाहर साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है। गदनापुर में जांच के दौरान कई मरीज गंभीर बीमार है। जिनमें कुसुमा देवी (40), सलोनी (24), सोनी (27), हिना (28), मेहरोज (30), तबस्सुम (13), उजमा (13), साजिया (11), नाजिया (12), नाजरीन (28), रियाज (30), साजिद (30), आजम (14), रूबीना (28) को सीएचसी गुरसहायगंज में उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिरगावां गांव में फैली गंदगी के कारण ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव के सफाई कर्मचारी व एएनएम पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गदनापुर के ग्रामीण सत्तार, इफ्तिखार, मौलाना, मेहताब, शाबान, इरफान, जलालुद्दीन, शराफत, फरियाद, जकीर अहमद, हलीम, शालू, शराफत, एयाज, गुड्डू, नकीम, नईम आदि ने बताया कि गांव में धनीराम नाम के सफाई कर्मचारी की तैनाती है, लेकिन साल में वह एक दो बार ही गांव आया है।


वह कभी कभार अपने स्थान पर दूसरे सफाई कर्मी को भेज देता है। जिससे गांव की गंदगी नहीं साफ हो रही है। गांव में बीमारी फैली है। स्वास्थ्य विभाग आ गया लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं आया है। वहीं, गांव में तैनात एएनएम भी नहीं आती हैं। कीटनाशक छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग का पैसा भी आ गया है लेकिन एएनएम ने कोई छिड़काव नहीं कराया है। वह सभी डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed