फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gauri from Indargarh wins the India Talent Fight trophy.

Kannauj News: इंदरगढ़ की गौरी ने जीती इंडिया टैलेंट फाइट की ट्रॉफी

Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gauri from Indargarh wins the India Talent Fight trophy.
कन्नौज। इत्रनगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कबाड़ का काम करने वाले की बेटी ने डांस में अपना हुनर दिखाया और टीवी शो इंडिया टैलेंट फाइट के फाइनल की ट्रॉफी जीती है। बेटी की सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ के ग्राम जगतपुर निवासी धर्मेंद्र गिहार कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। धर्मेंद्र की बेटी गौरी गिहार कचाटीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा है। गौरी को बचपन ही डांसिंग का शौक है। गौरी ने टीवी शो इंडिया टैलेंट फाइट में प्रतिभाग किया था। 25 सितंबर को उत्तराखंड के रुड़की में शो का फाइनल था। इसके लिजए देश से छह लोगों का चयन हुआ था, इनमें गौरी गिहार भी थी।
विज्ञापन

डांसिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली गौरी ने शो को जीता और आयोजकों ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। जगतपुर की बेटी ने इत्रनगरी का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। बेटी के ट्राॅफी जीतने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों ने गौरी की हौसला अफजाई की और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed