फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga water level up one meter, rural worried

गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ा, ग्रामीण चिंतित

Mon, 17 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 17 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level up one meter, rural worried
जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगातार हो रही बारिश से गंगा में एक बार फिर से बाढ़ आने के आसार बनने लगे हैं। कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अभी से कपड़े, अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लग गए हैं। पिछले 12 घंटे में गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया। सोमवार को गंगा का जलस्तर 123.800 मीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गंगा का जलस्तर 122.70 मीटर तक था। वहीं बीते पांच दिनों से जलस्तर पूरी तरह से स्थिर चल रहा था। रविवार की रात अचानक करीब एक मीटर से भी अधिक जलस्तर बढ़ गया। सुबह जब कटरी क्षेत्र के लोगों ने घर के बाहर देखा तो गंगा व काली का पानी उफान दिखाई दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के कन्नौज प्रभारी शिवनाथ ने बताया कि 17 जुलाई की शाम पांच बजे 123.800 मीटर गंगा जलस्तर रिकार्ड किया गया है। रात तक जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उठा तो पानी घर के पास दिखा
कन्नौज। कासिमपुर गांव के रमेश का मकान के गांव के सबसे किनारे है, गांव में पानी आते ही सबसे पहले रमेश का मकान ही डूबता है। उसने बताया कि रविवार की दोपहर तक यहां सामान्य जलस्तर था, लेकिन जब सोमवार की सुबह उठ कर देखा तो जलस्तर एक मीटर से भी ऊपर जा चुका था। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि अभी हालात पूरी तरह से काबू में हैं, और जिला प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है। बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed