{"_id":"887e7b3baaa97aef9d50caf7ae8bb3d9","slug":"ganga-composite-culture-is-our-heritage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम तिराहा पर स्थित सयुस के जिला कार्यालय पर
विज्ञापन
हुई बैठक में पिछले दिनों कन्नौज में हुई घटना को लेकर निंदा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत है।
सयुस जिलाध्यक्ष आफाक खां ने कहा कि पिछले दिनों कुछ अराजकतत्वों द्वारा कन्नौज शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की गई जो निदंनीय है। कहा कि कुछ लोग अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए जिले के अमन चैन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, पर शासन-प्रशासन और अमन पसंद लोगों ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया।
कहा कि कन्नौज की जनता ने एक बार फिर फिरका परस्त ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए यह साबित कर दिया कि कन्नौज की गंगा जमुनी तहजीब किसी कीमत पर मिटने नहीं दी जाएगी। बैठक में डॉ. कदीर खां, मेंहदी खां, सबन्ने खां करिया, सुनील राठौर, इरशाद, सतीश शाक्य, सरबर, जगदीशचंद्र, रज्जाक खान, नौशाद मंसूरी, नाजिर मंसूरी आदि मौजूद थे।