फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga became formidable, people started going to a safe place

गंगा हुईं विकराल, सुरक्षित ठिकाने पर जाने लगे लोग

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga became formidable, people started going to a safe place
बक्सीपुर्वा गांव में चारपाई निकालकर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। पहाड़ों पर बारिश के चलते नरौरा बांध से गंगा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा और काली नदी का स्वरूप विकराल होता जा रहा है। कटरी इलाके में पानी घुसने से ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। यह सोमवार को गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से महज 37 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से अब तक गंगा नदी में 7.74 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इससे गंगा के साथ-साथ काली नदी उफान पर है। गंगा के मुहाने पर बसे बक्सीपुर्वा, कासिमपुर्वा और गुलाबपुर्वा गांव में पानी घुस गया है। रविवार से सोमवार तक गंगा नदी के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई है। सोमवार शाम चार बजे केंद्रीय जल आयोग की टीम के मुताबिक 125.600 सेंटीमीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। पानी खतरे के निशान 125.970 से महज 37 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा के मुहाने पर बसे कासिमपुर, बक्सीपुर्वा और गुलाबपुर्वा गांव के अंदर भरे पानी से लोगों का जीना दूभर हो गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कटरी गंगपुर, कटरी कासिमपुर, कन्नौज कछोहा, दरियापुर चंदई, सलेमपुर रमई, चौधरियापुर कछोहा, कटरी फिरोजपुर, महाबली, जलालपुर अमरा, कपूरपुर कटरी, तेरारागी, कटरी अमीनाबाद, कटरी डूगरपुर, दरियापुर पट्टी, गुगरापुर बांगर, सढ़ियापुर बांगर, मिश्रीपुर और बलीदादपुर के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। यह गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने लगे हैं। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों और राजस्व टीमों से सचेत रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed