फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   From where the girl's body was found, clothes and slippers were found there

Kannauj News: जहां से मिला था बच्ची का शव, वहीं मिले कपड़े और चप्पल

Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
From where the girl's body was found, clothes and slippers were found there
तालग्राम। बारात से लापताबालिका का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली है। खुद कानपुर के आईजी ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। जरूरी पड़ताल करने के बाद एसपी से जल्द खुलासा के निर्देश दिए। बच्ची की मां से मिले तो उसने फांसी देने या गोली मारने की गुहार लगाई। आईजी ने सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम जिस जगह से बच्ची का शव मिला था, वहां पर सोमवार को पुलिस ने कपड़े और चप्पल भी बरामद किए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि बच्ची को वहीं पर फेंका गया था। सोमवार को आईजी प्रशांत कुमार, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एमएसपी डॉ. अरविंद कुमार और सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी साथ पहले थाने पहुंचे। थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी की। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे। जहां परिजनों और उनके बच्चों से वार्ता की। आईजी से मृतक बालिका की मां बोली बिटिया के हत्यारे को फांसी दी जाए या फिर गोली मार दी जाए। आईजी ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने को लखनऊ से स्पेशल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बालिका के शव से 20 मीटर दूरी पर उसके कपड़ा, चप्पल, सिर के नोचे गए बाल भी बरामद किए। आईजी ने घटना का जल्द खुलासे का अश्वासन दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के पहले से दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में और धाराएं जांच में बढ़ा दी जाएंगी। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

---
कईयों से पूछताछ, मिले हैं सुराग
बालिका हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ने सौरिख थाना प्रभारी विक्रम सिंह, एसओजी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत चार टीमों का गठन किया है। एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही कई लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पूछताछ में एक आरोपी से कुछ सुराग भी पुलिस को हाथ लगे हैं। पुलिस से जुड़े लोगों के मुताबिक सख्ती से हुई पूछताछ के बाद पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपी तक पहुंच चुकी है। अब उसके खिलाफ जरूरी सुबूत इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गांव के बच्चों में दहशत, नहीं गए स्कूल
पूरी रात गांव में पुलिस फोर्स गांव में मौजूद रहा इसके बावजूद बच्चों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों में दहशत है। इसीलिए काफी बच्चे स्कूल नहीं गए। कुछ को तो अभिभावक को स्कूल छोड़ने और स्कूल से बुलाने जाना पड़ा।
-----
पुलिस की मौजूदगी में हुआ बालिका के शव का अंतिम संस्कार
किसी अनहोनी और उपद्रव की आशंका के चलते प्रधान और थाना प्रभारी की मौजूदगी में बालिका के शव का अंतिम संस्कार कन्नौज मेहंदी घाटा पर किया गया। छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी है।
---
एक दरोगा व दो सिपाही के हवाले है 53 गांव की सुरक्षा
बेहटा चौकी पर एक दरोगा और दो सिपाही की तैनाती है। जबकि इस चौकी से 53 गांव जुड़े हैं। इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था इतने कम फोर्स के हवाले है। प्रधान प्रतिनिधि पूरलमल शाक्य ने कई बार फोर्स की तैनाती की मांग की है, लेकिन अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

----
मनचलों से परेशान युवती ने एएसपी से की शिकायत
गांव पहुंचे एएसपी डॉ. अरविंद कुमार को एक युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई और न्याय कि गुहार लगाई है। युवती ने बताया कि गांव के दो मनचले युवक उसकी अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज कर परेशान कर रहे हैं। रास्ते चलते परेशान करते हैं। इसपर एएसपी ने तुरंत उप निरीक्षक शिवपाल सिंह भदौरिया से कार्रवाई के निर्देश दिए।-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed