फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   From govt. honors cerrmation military man

राजकीय सम्मान से हुई फौजी की अंत्येष्टि

Mon, 16 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 16 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
From govt. honors cerrmation military man

पाकिस्तान बार्डर के पास जैसलमेर में युद्धाभ्यास के दौरान एक फौजी की मौत हो गई। रविवार सुबह उसके पैतृक गांव शंकरपुर में उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम दर्शन को गांव में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन



 
विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अरविंद यादव (40) पुत्र अहिबरन सिंह का मोहल्ला रामपुर बैजू में मकान है, यहां उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र दीपक व विक्की और पुत्री आरती यादव रहती हैं। वह 164 मीडियम रेजीमेंट जैसलमेर में हवलदार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन



भइया दूज 13 नवंबर की सुबह साढ़े 11 बजे युद्धाभ्यास के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

 
रविवार सुबह सात बजे उनका शव सबसे पहले रामपुर बैजू स्थित उनके घर लाया गया। कुछ देर बाद शव को उनके पैतृक गांव शंकरपुर ले जाया गया, वहां अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। पत्नी गीता देवी, मां रामबेटी और पिता अहिबरन सिंह फौजी लाड़ले के शव को देख उससे लिपटकर बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुत्रों दीपक व विक्की और पुत्री आरती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम दर्शन के बाद जवानों ने अर्थी को कंधा दिया। गांव से बाहर खेत में लगाई गई चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र दीपक ने दी।

 

राजपूत रेजीमेंट ने दिया गार्ड ऑफ आनर- छिबरामऊ। फौजी अरविंद यादव का शव लेकर साथ आए नायब सूबेदार मूलचंद्र यादव, हवलदार जर्मन सिंह व हवलदार रूकुमपाल सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर अंतिम सलामी दी।


राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ (आरआरसी) के कैप्टन मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो सूबेदार समेत 25 जवानों की टीम ने अपने शस्त्र उलटे कर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया।



एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील के अलावा विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य, मोहन सिंह यादव, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनोद दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र त्रिपाठी आदि लोगों ने भी पुष्प चढ़ाकर अंतिम प्रणाम किया।

 
ढाई घंटे पहले पत्नी से की थी बात- छिबरामऊ। परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव ने मौत से ढाई घंटे पहले भइया दूज की सुबह नौ बजे मोबाइल पर पत्नी गीता यादव से बात की थी। उन्होंने घर परिवार का हाल जानने के साथ ही त्यौहार के संबंध में भी बातचीत की थी।

 
परिजनों को मिलेगी पूरी मदद- छिबरामऊ। फौजी अरविंद यादव का शव लेकर जैसलमेर से साथ आए नायब सूबेदार मूलचंद्र यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को पूरी मदद दिलाई जाएगी। कागजी खानापूर्ति के लिए वह यहां अपनी टीम के साथ तीन दिन तक रूकेंगे।

 
सेना में भर्ती होकर करेगा देश सेवा: दीपक- छिबरामऊ। अपने पिता के शव को जवानों की तरह सलामी देकर उनकी चिता को मुखाग्नि देने के बाद दीपक यादव ने रूंधे गले से बताया कि वह भी अपने पिता की तरह सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा रखता है।



बताया कि पिछले दिनों उसने एयरफोर्स का टेस्ट दिया था, जिसका परिणाम प्रतीक्षारत है। कुछ भी हो, अब वह अपने बाबा अहिबरन सिंह और पिता अरविंद यादव की तरह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। उसने बताया कि उसके बाबा भी फौज से रिटायर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed