{"_id":"6a63a66b10c29e0d2c07deaa","slug":"four-youths-injured-in-collision-between-motorcycles-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153154-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
विज्ञापन
इंदरगढ़। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकाें पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के हरौलपुरवा गांव निवासी नीतेश (20), मनीष (19), अवनीश (22) बाइक से इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग होते हुए तिर्वा की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर मधुपुरी गांव निवासी अरविंद (36) बाइक से तिर्वा से इंदरगढ़ की तरफ आ रहा था। बाइक सवार कचाटीपुर के पास स्थित गेस्ट हाउस के करीब पहुंचे। तभी दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)