{"_id":"6855af56994dcea784017336","slug":"four-new-wards-will-start-soon-in-the-medical-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132632-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे चार नए वार्ड
Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से जल्द ही चार नए वार्ड शुरू किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सर्जरी, ईएनटी और नेत्र विभाग में इन नए वार्डों की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और बेड की सुविधा मिल सकेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि संविदा पर 50 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही चार नए वार्डों को शुरू किया जाएगा। सर्जरी विभाग में वर्तमान में संचालित 60 बेड के वार्ड को बढ़ाकर 100 बेड का किया जा रहा है, जिससे गंभीर सर्जिकल मरीजों को इलाज के लिए अधिक स्थान मिल सकेगा।
इसके साथ ही ईएनटी विभाग में 30-30 बेड के दो नए वार्ड और नेत्र विभाग में 30 बेड का एक वार्ड शुरू किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए यह विस्तार बेहद आवश्यक था। नए वार्ड शुरू होने से मरीजों को न केवल आसानी से बेड उपलब्ध होंगे, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेहतर इलाज भी मिल सकेगा।