फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four including husband and husband sued over marriage breakdown

शादी का रिश्ता टूटने पर सभासद पति समेत चार पर मुकदमा

Fri, 04 Dec 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four including husband and husband sued over marriage breakdown
कन्नौज। वरीक्षा व गोदभराई में 2.5 लाख रुपये खर्च होने के बाद रिश्ता टूट गया। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। कन्या पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शादी करवाने वाले सभासद पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के ठकुराना मोहल्ला निवासी सुमित कुमार त्रिपाठी पुत्र शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि भाई अमित त्रिपाठी का विवाह प्रिया शुक्ला के साथ तय हुआ था। यह रिश्ता नगर पालिका की सभासद पूनम अवस्थी के पति पवन अवस्थी ने तय कराया था। पिछले साल सात फरवरी कोे गोद भराई और नौ फरवरी को वरीक्षा की रस्म हुई। इसमें करीब 2.5 लाख रुपये खर्च हो गए। आरोप है कि राजनीतिक रंजिश के चलते प्रिया शुक्ला के सगे बहनोई पवन अवस्थी ने शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि शादी के लिए सात दिसंबर की तारीख तय थी। कैटरिंग, गेस्ट हाउस समेत अन्य तैयारी पूरी कर ली गई थीं। रुपये भी जमा कर दिए थे। शादी तोड़ने से परिवार को आर्थिक क्षति हुई है। इससे लड़की के बहनोई पवन से खर्च हुए रुपयों की मांग की। सुलह करने के लिए सभासद पवन अवस्थी ने अपने प्लाट पर बुलाया। इसके बाद मारपीट कर दी। मारपीट से वह बेहोश हो गए। सुमित ने सदर कोतवाली में सभासद पति पवन अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी, विनय और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed