{"_id":"577c04234f1c1b9a097f9e89","slug":"four-and-suffering-diarrhea-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और डायरिया पीड़ित भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और डायरिया पीड़ित भर्ती
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सिकंदरपुर में फैले डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को डायरिया की चपेट में आए चार मरीजों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कई मरीजों का उपचार प्राइवेट चिकित्सकों के यहां चल रहा है।
जगदीशपुर खेड़ा से शुरू हुए डायरिया के प्रकोप ने पूरे सिकंदरपुर कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया है। दस दिन से फैला डायरिया का प्रकोप अभी थम नहीं रहा है। रोजाना इस बीमारी की चपेट में आने सेे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पिछले कई दिनों से कस्बे में कैंप किए हुए हैं। इसके बाद भी डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को इस बीमारी की चपेट में आए विनोद पुत्र विक्रम सिंह, सदाप्यारी पत्नी जयंतीप्रसाद शुक्ला, गांधी पुत्र दयाराम और रिंकी पुत्री नीलू को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों को पेट दर्द, दस्त और उल्टियां हो रही थीं।
विज्ञापन
मालूम हो कि कस्बे में फैले डायरिया की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही दर्जनों लोग अभी भी इस बीमारी की चपेट में हैं। कुछ लोग अपना उपचार प्राइवेट चिकित्सकों से भी करा रहे हैं।