{"_id":"6a567c4e51df440a41063533","slug":"former-mp-writes-to-director-regarding-the-substandard-itr-perfume-tool-kit-issue-kannauj-news-c-214-1-knj1006-152558-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्र टूल किट घटिया मामले में पूर्व सांसद ने निदेशक को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्र टूल किट घटिया मामले में पूर्व सांसद ने निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र नगरी में इत्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए टूल किट वितरित की गई थी, जिसमें कुछ लोगों ने टूल किट घटिया होने का आरोप लगाया था, इस मामले में मंगलवार को एक नया मोड आया गया है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने आठ जुलाई को उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक कानपुर को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को तत्काल पद से हटाने या दूसरे जिले में स्थानांतरित करने की मांग की है।
पूर्व सांसद ने पत्र में लिखा कि उद्योग प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों की ओर से इस धांधली की शिकायत संज्ञान में आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच में पाया कि वितरित की गई इत्र टूल किट का वजन तय मानक से कम था। वजन को पूरा दिखाने के लिए किट में तांबे के बजाय लोहे के दो-दो छल्लों का इस्तेमाल किया गया, जो एक गंभीर तकनीकी और वित्तीय विसंगति है।
पूर्व सांसद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए पहले ही उद्योग निदेशालय भेजी जा चुकी है। आम जनमानस और उद्योग जगत में इस बात को लेकर आक्रोश और चिंता है कि यदि अधिकारी पद पर बने रहे तो निष्पक्ष जांच संभव नहीं होगी। उन्होंने अंदेशा जताया कि अधिकारी अपने प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मशीनरी के तकनीकी डेटा रिकाॅर्ड्स से छेड़छाड़ कर सकता है और कनिष्ठ कर्मचारियों व गवाहों पर दबाव बना सकता है। उन्होंने निदेशक से विभागीय जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को जिले से हटाने का आग्रह किया है।