{"_id":"fa5e67504102a96441dd842b2da172c1","slug":"football-leagues-won-para-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल लीग पैरा-14 ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल लीग पैरा-14 ने जीता
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस स्टूडेंट्स की
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं एरीना स्पोर्ट्स 2015 के तहत शुरू हुई।
शुक्रवार को प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने प्रतियोगिताओं की शुरुआत
कराई। फुटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल व क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग
मैच आयोजित किए गए।
फुटबाल मैच का उद्घाटन बाल रोग विभाग के डा.एससी मिश्रा ने किया। यह प्रतियोगिता पैरा-12 व पैरा-14 के मेडिकल स्टूडेंट्स के मध्य आयोजित हुई। पैरा-12 टीम की कप्तानी अजीत भाष्कर व पैरा-14 के टीम के कैप्टन फहद रहे। करीब 70 मिनट तक चले मैच में पैरा-14 की टीम ने पैरा-12 1-0 से हराकर मैच जीत लिया।
इसके बाद वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता भी पैरा-12 व पैरा-14 के मेडिकल स्टूडेंट्स के मध्य हुई। इसमें भी पैरा-14 की टीम ने 17-2 से मैच जीता। हैंडबाल भी पैरा-12 व पैरा-14 के स्टूडेंट्स के मध्य हुई। इसमें पैरा-12 टीम के कैप्टन अजीत भाष्कर व पैरा-14 टीम के कैप्टन आनंद कुमार थे।
यह प्रतियोगिता पैरा-12 की टीम ने 8-5 से जीती। इंडोर गेम के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैडमिंटन में पैरा-12 की टीम विजयी घोषित की गई। इसके पूर्व गर्ल्स वालीबाल प्रतियोगिता पैरा-13 व पैरा-2015 की टीम के मध्य हुई। पैरा-13 की कैप्टन सोनम पांडेय व पैरा-15 की कप्तानी साक्षी ने की।
इसमें पैरा-13 की टीम ने यह मैच 7-15 व 10-15 से जीत लिया। वालीबाल की टीम में सोनम पांडेय, आयुषी पांडेय, मेघना आनंद, सुरुचि, काजल शर्मा व ज्योति पाल शामिल रही। गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता 10 ओवर के मैच की थी। पैरा-13 व पैरा-14 की गर्ल्स टीम के मध्य आयोजन हुआ।
इसमें पैरा-13 की टीम विजयी घोषित की गई। इस दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. नरेंद्र तिवारी, डा. प्रदीप खारया मौजूद थे। सभी गेम्स की कमेंट्री मेडिकल स्टूडेंट्स विवेक आनंद, सुरेश कुमार व अतुल कुमार ने की। ऐरीना 2015 के आयोजक स्टूडेंट्स सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, विवेक कुमार, राकेश कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, सूरज कुमार, गौरव, सोनम पांडेय, स्नेहा, प्रीती सिंह आदि थे।