फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Following Ttia six Nyaya Panchayats, 40 gram panchayats

ठठिया ब्लाक में छह न्याय पंचायतें, 40 ग्राम पंचायतें

Wed, 21 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 21 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Following Ttia six Nyaya Panchayats, 40 gram panchayats
ठठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अखिलेश सरकार ने कन्नौज वासियों को वर्ष 2017 में प्रवेश से पहले एक और सौगात दे दी है। ठठिया कस्बे को विकास खंड का दर्जा दे दिया है। विकास खंड स्वीकृति होने के बाद प्रशासनिक महकमे में लिखापढ़ी और तेज हो गई है। ठठिया विकास खंड का सृजन उमर्दा विकास खंड की ग्राम पंचायतों को काटकर किया गया है। इस विकास खंड में चालीस ग्राम पंचायतें व छह न्याय पंचायतें होंगी। आबादी 136784 होगी, जबकि 51 राजस्व ग्राम बनाए गए हैं।

विज्ञापन


कन्नौज जिले में आठ विकास खंड हैं। ठठिया विकास खंड में 40 ग्राम पंचायतें व ठठिया, भुन्ना, बेहटा, खामा, औसेर, उमरन छह न्याय पंचायतें बनाई गई हैं।  ठठिया विकास खंड की स्थापना से उमर्दा की आबादी 153521 रह जाएगी, जबकि ग्राम पंचायतें 50 रहेंगी। इसके अलावा न्याय पंचायत उमर्दा, रामपुर मझिला, अगौस, फतेहपुर कपूरापुर, तिर्वा देहात, बहसार, बस्ता शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने बताया कि नए विकास खंड के लिए खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, अवर अभियंता लघु सिंचाई, कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक/वरिष्ठ लिपिक, सहायक लेखाकार, जीप चालक, पत्रवाहक, स्वीपर कम चौकीदार सहित 15 पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीडीओ ने बताया कि आवासीय भवनों के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा पदों के सृजन पर होने वाले व्यय के लिए करीब 23 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय के संचालन अस्थाई रूप से किसी भवन को चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे उसके तहत कार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed