फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Following Chandrasekhar became chief in Jalalabad

जलालाबाद में चंद्रशेखर बने ब्लाक प्रमुख

Mon, 08 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Following Chandrasekhar became chief in Jalalabad

विकास खंड जलालाबाद में हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी

विज्ञापन
चंद्रशेखर यादव ने 51 वोटों में से 48 वोट हासिल करके एकतरफा जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही सपाई खुशी से झूम उठे। जमकर आतिशबाजी व गोले दागे गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाने की होड़ मची रही। ब्लाक मुख्यालय से अपने गांव तिलपई तक ब्लाक प्रमुख पैदल गए।

इस दौरान भीड़ के चलते जीटी रोड पर जाम लगा रहा। खुशी में चूर सपाइयों ने जुलूस निकालकर आचार संहिता को तार-तार कर दिया। सुबह 11:30 बजे सपा के जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव 45 बीडीसी सदस्यों को गाड़ियों में बिठाकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचे।

यहां एसडीएम सुनील शुक्ला, सीओ सदर ने पांच-पांच सदस्यों को परिचय पत्र देखने के बाद वोट डालने के लिए जाने दिया। भाजपा प्रत्याशी सरला सिंह 12:20 बजे तीन सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचीं। वोट डालने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ घर लौट गईं। दोपहर एक बजे सपा नेता पीपी सिंह के भाई दो बीडीसी सदस्यों के साथ वोट डालने गए।

सबसे अंत में शोभित प्रताप सिंह ने 2:30 बजे अपना वोट डाला। यहां 51 में से सभी बीडीसी ने अपने वोट डाले। तीन बजने के बाद काउटिंग शुरू हुई। आरओ अशोक कुमार, एआरओ अशोक प्रजापति ने मतों की गिनती शुरू की।

इस दौरान विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, एमएलसी प्रत्याशी पंपी जैन, जिला कोषाध्यक्ष कैश खां, प्रबल प्रताप सिंह बघेल, गणेश द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति संजू कटियार, बऊअन तिवारी, विमलकांत यादव आदि नेता डटे रहे।

शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी सुभाष शाक्य, गुरसहायगंज कोतवाल संतोष व्यास, जसोदा चौकी प्रभारी लाल सिंह यादव भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सवा तीन बजे उप जिलाधिकारी सदर सुनील शुक्ला ने परिणाम की घोषणा की। इसमें कुल 51 वोटों में से चंद्रशेखर को 48 व सरला सिंह को 3 वोट मिले।

जीत जानकारी मिलते ही सपाई नाचे व जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बैंडबाजों के साथ समर्थक जुलूस की शक्ल में तिलपई गांव में सपा नेता रजनीकांत के आवास पर पहुंचे। चंद्रशेखर यादव की ब्लाक प्रमुख पद पर जीत के बाद उन्हें माला पहनाने वालों की होड़ लगी रही।

बीडीसी सर्वेश पाल, रविप्रताप सिंह मामा ठाकुर, पिंकू पाल. मो. इरफान, उमेश सविता, राजीव पाल, अजीत यादव, रवि चक्रवर्ती, मोहर सिंह, उपेंद्र यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed