फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five people came from Pune were not allowed to enter the village due to fear of Corona in kannauj

कन्नौजः पुणे से आए पांच लोगों को कोरोना के भय से गांव में नहीं घुसने दिया

Sun, 22 Mar 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Five people came from Pune were not allowed to enter the village due to fear of Corona in kannauj
कन्नौज। मुंबई के पुणे से काम से लौटे पांच लोगों को ग्रामीणों ने कोरोना वायरस के डर से उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। पुलिस को सूचना देकर उन्हें पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवाया गया। मेडिकल कालेज में रिपोर्ट सामान्य आने पर उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन

देश में चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में सभी जगहों पर बाजार बंद करा दी गई। बाहर रहकर काम कर रहे लोग काम बंद कर घरों को लौटने लगे। थाना ठठिया के परदौनपुर्वा गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र श्री राम, रामपाल पुत्र मेवाराम, सत्यभान पुत्र लालाराम, विनोद कुमार पुत्र रामपाल व ललकियापुर निवासी रामकुमार पुत्र मन्नीलाल महाराष्ट्र के पुणे में रहकर बर्फ का कार्य करते है।
विज्ञापन

रविवार को सभी लोग परदौनपुर्वा पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें कोरोना वायरस के डर से गांव में नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों ने बाहर से आए लोगों को गांव के बाहर बैठा दिया और उन पर चिकित्सक परीक्षण कराने का दबाव बनाने लगे। वह जब लोग नहीं माने तो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के निर्देश पर महाराष्ट्र से लौटे ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज पहुंच अपना चिकित्सक परीक्षण करवाया। यहां उनकी इंफ्रारेड थर्मामीटर समेत अन्य जांचें की गई। इसमें रिपोर्ट सामान्य पाई गई। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि सभी लोग जांच में सामान्य पाए गए। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed