{"_id":"68b73910b0274b2b6d0fc42b","slug":"five-months-after-marriage-the-married-woman-committed-suicide-in-her-maternal-home-kannauj-news-c-214-1-knj1007-136746-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी के पांच माह बाद विवाहिता ने मायके में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी के पांच माह बाद विवाहिता ने मायके में दी जान
विज्ञापन
कन्नौज। शादी के पांच माह बाद विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर मंगलवार को जान दे दी। शादी के कुछ दिनों के खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से भगा दिया था। तब से वह मायके में रह रही थीं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी रजनी (24) की पांच माह पहले उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी निवासी वीरेंद्र के साथ शादी हुई थी। भाई आकाश ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद खाना बनाने को लेकर ससुरालीजन रजनी को प्रताड़ित करने लगे थे। बहनोई वीरेंद्र ने तो बना हुआ खाना फेंक दिया था। कुछ दिन पहले खाने को लेकर बहनोई ने रजनी को घर से भगा दिया। इस कारण्म यके में रजनी उदास रहने लगी थी।
शादी कराने वाले ने दोनों पक्षों में दिन में बातचीत कराई। कई घंटों बाद भी ससुरालीजन बहन को साथ ले जाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद ससुरालीजन वापस चले गए। देर शाम रजनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगा लिया। परिजनों ने रजनी को फंदे पर लटका देखा।उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए।वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आगे की कार्रवाई की जाएगी।