फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five injured by wild boar attack, one serious

जंगली सूअर के हमले से पांच घायल, एक गंभीर

Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Five injured by wild boar attack, one serious
गुरसहायगंज(कन्नौज)। क्षेत्र के सराय प्रयाग कस्बे में बुधवार दोपहर जंगली सूअर घुस आया। उसे देखते ही हड़कंप मच गया। जंगली सूअर ने हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक है। करीब तीन घंटे तक जंगली सूअर ने उत्पात मचाया। किसी तरह लोगों ने उसे खदेड़ कर खेतों की ओर भगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग में बुधवार दोपहर करीब एक बजे जंगली सूअर आ गया। सबसे पहले उसने पप्पू यादव पर हमला बोल दिया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूअर के हमले की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे लाठी लेकर खदेड़ना शुरू किया।
विज्ञापन

इस बीच जंगली सूअर ने आक्रामक होकर विपिन कटियार, बवरापुर निवासी शिवम, सराय प्रयाग के भूरा कटियार और नरेश जाटव को भी घायल कर दिया। पप्पू यादव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों के खदेड़ने पर जंगली सूअर एक डिग्री कालेज में घुस गया। यहां उसने लैब में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे कस्बे से बाहर खदेड़ कर खेतों की ओर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed