{"_id":"652ae165299631dad508f154","slug":"five-health-and-wellness-centers-locked-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4121-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर लगा ताला
Sun, 15 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए हैं। ब्लाॅक क्षेत्र में बने पांच सेंटरों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) नहीं हैं और सेंटरों पर ताला लगा है। सेंटरों पर ताला लगा होने के कारण 25 हजार की आबादी को इलाज के लिए सीएचसी-पीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
ब्लाॅक तालग्राम में 28 हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले गए है। इनमें पांच सेंटर ऐसे हैं, जहां पर अभी तक सीएचओ तैनात नहीं हैं। इससे इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से जुड़ी 25 हजार आबादी को इलाज के लिए सीएचसी-पीएचसी की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीण रामकुमार पटेल, संजय कुमार, विजय सिंह, आशुतोष वर्मा आदि का कहना हैं कि माधौनगर, अंदौआ, ज्ञानपुर, बिरौली, शकरहनी सेंटरों पर इलाज न होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही हैं। ग्रामीण सीएचओ की तैनाती कराने की कई बार मांग कर चुके हैं।
जल्द होगी सीएचओ की तैनाती
सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि माधौनगर सीएचओ श्वेता यादव का स्थानांतरण हो गया है। बिरौली के सीएचओ की नियुक्ति रद्द हो गई है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर भेजा गया है। जल्द ही सभी सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती हो जाएगी।