फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five dead, cold, deadly

ठंड हुई जानलेवा, पांच ने दम तोड़ा

Wed, 10 Jan 2018 12:07 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 10 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five dead, cold, deadly
सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन पर कोहरे का एक नजारा। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। मंगलवार को ठंड फिर जानलेवा हो गई। गुरसहायगंज में दो और ठठिया-मलिकपुर में एक-एक की ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह हर तरफ कोहरे की चादर बिछी दिखी। ट्रेनें और बसें देरी से गंतव्य तक पहुंची। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। अलाव तापकर लोगों ने किसी तरह ठंड दूर की। दिन के तापमान में फिर गिरावट हुई और यह तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 17.6 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 5.8 पर स्थिर रहा। घने कोहरे और पाले के कारण किसान फसल बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


 गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखइलामऊ निवासी लाल मोहम्मद (55) बीड़ी का कारोबार करता था। मंगलवार दोपहर वह बीड़ी लेने गुरसहायगंज की एक फैक्ट्री पर आया था। यहां ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने गर्म कपड़े आदि डालकर उसे राहत देेने का प्रयास किया लेकिन दोपहर करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार जिला मैनपुरी के थानाक्षेत्र भोगांव के ग्राम अलीपुरखेड़ा निवासी मुकेश कुमार (45) सोमवार रात कानपुर से गुरसहायगंज स्टेशन पहुंचा और रात को यहीं रुक गया। सुबह हालत खराब देख यात्रियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी गुरसहायगंज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, ठठिया थानाक्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी योगेंद्र (30) को दो दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार दोपहर वह मेडिकल कालेज तिर्वा से भाई जितेंद्र शर्मा के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। घर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। जितेंद्र ने बताया कि योगेंद्र की मौत सर्दी लगने से हुई है। वहीं तिर्वा एसडीएम डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हुई है। जबकि परिजनों ने प्रशासन को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मलिकपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी प्रेमचंद्र वर्मा (58) सुबह दूध लेकर रायपुर गांव स्थित डेयरी पर देने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल से लौटते वक्त भीकमपुर गांव के पास ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रामआश्रम स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही प्रेमचंद्र ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने लेखपाल को मामले की जानकारी दी है। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार, मोहल्ला सदरबाजार निवासी रजाउल्लाह (70) पुत्र फहीम खां रात में खाना खाकर लेट गए। परिजनों के मुताबिक सर्दी की वजह से उनके सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है।


छपरा 18 और कालिंद्री एक्सप्रेस 17 घंटे लेट
कन्नौज। भीषण ठंड के बीच पड़े रहे कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को कन्नौज स्टेशन पर सोमवार शाम पांच बजे आना था लेकिन यह 18 घंटे देरी से मंगलवार सुबह 11 बजे यहां पहुंची। इसी प्रकार कानपुर से भिवानी तक जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस 14723 को सोमवार शाम सात बजे कन्नौज स्टेशन पहुंचना था लेकिन यह 17 घंटे देरी से मंगलवार दोपहर 12 बजे आई। अहमदाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। भिवानी से कानपुर जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस 14724 के कन्नौज स्टेशन आने का समय सुबह नौ बजे का था लेकिन यह छह घंटे देरी से दोपहर तीन बजे पहुंची। इनके अलावा, कानपुर से कासगंज तक चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं। रोडवेज बसें भी कोहरे के कारण एक से डेढ़ घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंची।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed