{"_id":"58c2f4f64f1c1bc770dc4691","slug":"first-of-the-sadar-the-results-of-the-chihbarumu-will-come-in-the-last","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर का पहले, छिबरामऊ का आखिरी में आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर का पहले, छिबरामऊ का आखिरी में आएगा परिणाम
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण देते सीडीओ व मौजूद मतगणना कार्मिक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव परिणामों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सबके सामने आएगा। नवीन मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतपत्रों की गणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतपत्र गिने जाएंगे, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। छिबरामऊ के प्रत्याशियों को फाइनल रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जबकि कन्नौज सदर का सबसे पहले व तिर्वा का दूसरे नंबर पर रिजल्ट आ जाएगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना में लगे कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने बताया कि कन्नौज विधानसभा की 30, तिर्वा की 33 व छिबरामऊ की 34 चक्रों की गणना होगी। हर विधानसभा की गणना 14 टेबल पर चलेगी। सीडीओ ने कहा कि यदि किसी ईवीएम में रिजल्ट नहीं निकल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी सूचना आरओ को दें। सारी टेबलों के रिजल्ट आरओ टेबल पर पहुंचने व एजेंट के संतुष्ट होने के बाद ही चक्र की गणना होगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में सवाल दागा गया कि मास्टर ट्रेनरों को कोई भी चुनाव अवधि में प्रशिक्षण का मानदेय नहीं मिलता है। जबकि केरल में दिया गया है। सीडीओ ने कहा कि वह कापी सोशल मीडिया के जरिए मिल गई है। मानदेय दिलाने का प्रयास चल रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षक एनसी टंडन सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन