{"_id":"6452b2f6838fdc13a00bd624","slug":"first-gave-information-on-facebook-and-died-by-consuming-poison-kannauj-news-c-12-1-214989-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पहले फेसबुक पर जानकारी दी और जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पहले फेसबुक पर जानकारी दी और जहर खाकर दे दी जान
Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। उसने पहले फेसबुक पर जान देने की बात लिखकर पोस्ट की उसके बाद यह कदम उठाया।परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला सदर कोतवाली के नेरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार का 19 वर्षीय पुत्र तांशु पिछले कुछ दिनों से परेशान था। उसे इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। मंगलवार की रात उसने अपने मोबाइल से अपने फेसबुक पर अपनी जान देने की बात लिखकर पोस्ट की। उस समय रात का 11 बज रहा था। परिवार में किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। उसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार को पता चला। उसकी ओर से फेसबुक पर पोस्ट लिखने और जहर खाने की बात परिवार को नहीं पता थी। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के एक सदस्य ने उसका फेसबुक पोस्ट दिखाया। तब जाकर उसके इस कदम की जानकारी हो सकी। उसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर दिया। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत को लेकर अलग-अलग चर्चा होती रही। कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे थे। उधर परिवार ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया।