फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   First come, take advantage of the scheme

पहले आओ, योजना का लाभ उठाओ

Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 20 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
First come, take advantage of the scheme
rupee
उद्यान विभाग की योजनाओं से किसान बड़ी आसानी के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकते हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, ड्रिप व स्प्रिंकलर योजनाओं में किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। योजनाओं में किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के तहत होगा। योजना के लिए लाभार्थी बनने वाले किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अमरूद नवीन उद्यान रोपण के लिए आठ हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


इसमें किसानों को प्रति हेक्टेयर 11500 का अनुदान मिलेगा। सामान्य वर्ग के लिए आम नवीन रोपण के लिए भी आठ हेक्टेयर का लक्ष्य है। इसमें 7 हजार 600 रुपये का अनुदान है। अनुसूचित जाति के लिए आम नवीन उद्यान रोपण योजना में दो हेक्टेयर का लक्ष्य है। इन फसलों में अधिकतम चार हेक्टेयर पर ही अनुदान देय है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में किसानों को प्रति हेक्टेयर बीस हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। इसमें 45 हेक्टेयर का लक्ष्य है।
विज्ञापन


इस योजना में किसान लौकी, कद्दू, तरोई, खीरा, ककड़ी, करेला की फसल कर सकते हैं। .2 से .4 हेक्टेयर तक फसल करने पर लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति के लिए औद्योगिक विकास योजना में करीब साढ़े ग्यारह हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। कद्दू वर्गीय सब्जियों में 37 हजार 500, शंकर शिमला मिर्च में 37 हजार, मसाला मिर्चा में 27 हजार, संकर धनिया में 27, लहसुन में 27, रोज कटिंग में 90, गेंदा में 36, जैविक खाद में 3 हजार 500 रुपया प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई), स्प्रिंकलर (फव्वारा सिंचाई) के लिए 44 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस योजना में किसान को लागत का 67 फीसदी अनुदान मिलेगा। इस सिंचाई से फसलें करने पर काफी हद तक पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।


इस मामले में कन्नौज के जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने कहा कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सभी योजनाओं में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। पौध रोपण कार्यक्रम में 15 मई से तीस सिंतबर तक पंजीकरण किया जाएगा। कद्दू वर्गीय सब्जियों के लिए तीस जुलाई, ड्रिप/स्प्रिंकलर के लिए तीस नवंबर, संरक्षित खेती (ग्रीन हाउस) के लिए बीस नवंबर तक पंजीकरण होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed