फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing among Kotedar-Pradhan's supporters, five injured

Kannauj News: कोटेदार-प्रधान के समर्थकों में फायरिंग, पांच घायल

Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Firing among Kotedar-Pradhan's supporters, five injured
सौरिख। प्रधान और कोटेदार के समर्थकों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। आधे घंटे तक हुए पथराव और फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सौरिख थाना की ग्राम पंचायत खिरिया की प्रधान सरिता यादव और नंदपुर गांव निवासी राशन विक्रेता शिशु पाल सिंह यादव के बीच रंजिश चल रही। शुक्रवार को प्रधान सरिता यादव के पति सुदेश यादव नंदपुर निवासी समर्थक महेश यादव के जन्म दिन समारोह में शामिल होने गए थे। यहां महेश के पड़ोसी कोटेदार शिशु पाल सिंह और सुदेश के बीच गालीगलौज होने लगा।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर दोनों के समर्थकों ने फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। इसमें नंदेपुर निवासी महिला अनीता, सीमा, गुड्डी देवी, योगेश और अजय घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पथराव करने वाले लोग फरार हो गए। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोटा निलंबित होने के बाद से चल रही रंजिश
खिरिया ग्राम सभा में आठ गांव आते है। इससे इस ग्राम सभा में मिर्जापुर और नंदपुर में दो उचित दर राशन की दुकानें है। एक माह पूर्व प्रधान सरिता यादव और ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने नंदपुर में शिशुपाल सिंह यादव की दुकान निलंबित कर मिर्जापुर से अटैच कर दी थी। इसके बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed