फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fireworks shops decorated at 13 places, there will be a ban on the sale of loud local firecrackers

13 जगह सज गईं आतिशबाजी की दुकानें, तेज आवाज वाले स्थानीय पटाखों की बिक्री पर रहेगी रोक

Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fireworks shops decorated at 13 places, there will be a ban on the sale of loud local firecrackers
मैदान में लगीं पटाखा दुकानें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दिवाली को लेकर आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। जिले में 13 जगह दुकानें लगाई र्गई हैं। आज से बिक्री होगी। प्रशासन ने मानकों के अनुसार पटाखा बिक्री करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

जिले की सदर तहसील, छिबरामऊ और तिर्वा में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अनुमति के बाद 13 जगह आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैं। प्रशासन की ओर से तीन दिन तक खरीदने का मौका दिया गया है। इससे पहले सिर्फ दो दिन ही पटाखा बेचने की अनुमति मिलती रही है। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से दुकानों पर पटाखों की बिक्री शुरू हो जाएगी। दिवाली की रात गुरुवार 12 बजे तक बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार आतिशबाजी बाजार में धमाकेदार पटाखों की मुकाबले राकेट, चकरघिन्नी, अनार, फुलझड़ी, महताब और सतरंगी आतिशबाजी की मांग ज्यादा है। बाजार में 20 रुपये से पांच हजार रुपये तक के पटाखे कारोबारियों ने मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी पटाखों की बिक्री
बोर्डिंग मैदान केके इंटर कालेज कन्नौज।
दुर्गा कोल्ड स्टोर के पीछे गोवर्धनी कन्नौज।
रामलीला मैदान तालाब जलालपुर पनवारा।
गंगा रोड फतेहपुर जसोदा।
बीडी तिवारी इंटर कालेज मैदान जलालाबाद।
पशु बाजार गुरसहायगंज।
डीएन इंटर कालेज तिर्वा।
नहर कोठी इंदरगढ़।
रामलीला मैदान हसेरन।
रामलीला मैदान नादेमऊ।
रामलीला मैदान सौरिख।
कैरदा रोड छिबरामऊ।
बृजेश अग्निहोत्री का प्लाट ठठिया
तीन मीटर की दूरी पर लगेंगी दुकानें
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। जिला अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि हर दुकान के बीच तीन मीटर दूरी रहेगी। छत पर टिनशेड रहेगा। अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी से भरे ड्रम रखना अनिवार्य है। खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों के वाहन दुकानों से करीब 20 मीटर दूर खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed